मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

वैशाली में बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वैशाली में बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौतपटना/वैशाली, 9 मार्च । बिहार के वैशाली जिला स्थित महुआ में बोलेरो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात तीसीऔता थाना क्षेत्र का रहने वाला सुमित सिंह अपने दो दोस्तों राजा और पप्पू के साथ बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा लेकिन इसी बीच उसने सामने एक मार्बल की दुकान में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृत तीनों युवक तीसीऔता थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें