मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत

ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत

भागलपुर।बिहार में भागलपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। इस घटना की सूचना फिलहाल नजदीकी थाने को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया स्थित मकनपुर चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा भागलपुर जिले के नवगछिया के मकंदपुर चौक के समीप हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रक और कार के भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। वही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना में मृतक की पहचान नवगछिया के भवानीपुर निवासी सनोज यादव, कैपेसिटन यादव और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव के रुप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें