मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत : मंत्री विश्वास सारंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत : मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद उठाया गया था। इसके अलावा, इस खास मौके पर देशभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। आज पूरे देश में खेल दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक में खेल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर खेल की अहमियत पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने भी आह्वान किया है कि सभी लोग खेल से जुड़े। समाज के सभी लोग खेल से जुड़े। खेल से जुड़ने से हम सभी लोगों के बीच एक तरह का सकारात्मक माहौल पैदा होगा।

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में खेल को विस्तार दिया जा सके। आज मैंने भी एक घंटे तक रस्साकशी में हाथ आजमाया। मुझे बहुत अच्छा लगा। हम लोगों से खेल से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम लोगों ने हॉकी के मैच का आयोजन किया, जिसमें सभी लोग हिस्सा ले रहे हैं। सभी जगहों पर खेल से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कल हमने खेल से संबंधित एक सेमिनार का भी आयोजन किया है, जिसमें हम खेल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा करेंगे। हम इस विषय पर चर्चा करेंगे कि कैसे हम अपने लोगों के बीच में खेल को विस्तारित करें। इस सेमिनार में देश के नामी क्रिकेटर मदन लाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा, परसों ‘एक दिन साइकिल के नाम’ के अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत हम लोगों से साइकिल चलाने की अपील करेंगे। हम उनके बीच यह संदेश पहुंचाएंगे कि इससे उन्हें किस-किस तरह का स्वास्थ्य संबंधी फायदा पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि हम यह इसलिए कर रहे हैं कि सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के ‘फिट इंडिया’ अवधारणा को आत्मसात कर सकें। ‘फिट इंडिया और हिट इंडिया’ हमारी मुहिम है, जिसे हम धरातल पर उतारने की दिशा में लगे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें