मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार ट्रैफिक पुलिस के लिए तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार ट्रैफिक पुलिस के लिए  तीन दिवसीय  सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

पटना।एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट, नई दिल्ली द्वारा बिहार ट्रैफिक पुलिस के लिए 29 से 31 जनवरी तक पटना के होटल जिंजर में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।बिहार पुलिस के एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आज राज्य में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में इस प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।एडीजी सुधांशु ने बिहार सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुव्यवस्थित रूपरेखा की सराहना की।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशिक्षक के रूप में शामिल सत्येंद्र गर्ग, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजीपी (अंडमान और निकोबार) और स्पेशल कमिश्नर, दिल्ली पुलिस, ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपनाई गई प्रभावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के समन्वयक और एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के तहत सड़क सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी देना, दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच के तरीकों को सिखाना और दुर्घटनास्थल तथा पीड़ितों के प्रबंधन के लिए तैयार करना है।कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें ट्रैफिक पुलिस के 25 डीएसपी, सड़क निर्माण विभाग के 06अधिकारी और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के 02 अधिकारी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें