मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में तीन दिवसीय केरल उत्सव आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। भोपाल का प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन यूनाइटेड

मलयाली एसोसिएशन अपनी 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय केरल उत्सव

आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज (शुक्रवार) शाम 5.30 बजे बिट्टन

मार्केट ग्राउंड में होगा। आगामी 9 जून तक चलने वाले इस उत्सव में केरल की

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों

होंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू

होगा।

मलयाली यूनाइटेड एसोसिएशन के अध्यक्ष

ओपी जोसेफ और जनरल सेक्रेटरी केपी दास ने बताया कि हम भोपाल में आपको केरल

की झलक दिखाने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि हमने तीनों दिन भोपाल के

प्रमुख नृत्य समूहों द्वारा भरतनाट्यम, कुचिपुडी से लेकर मोहिनीअट्टम जैसे

शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी। फ्यूजन म्यूजिक और अन्य विविध

गीत भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

उन्होंने

बताया कि उत्सव में केरल के कई व्यंजन परोसे जाएंगे, जो राज्य की छाप

छोड़ेंगे। भोपाल वासियों के स्वाद को केरल के पारंपरिक प्रामाणिक खाद्य

पदार्थों की विविधता में सुखद आश्चर्य होगा। केरल के मसालों, आभूषणों,

कपड़ों, शैक्षणिक संस्थानों, बिल्डरों की 100 से अधिक स्टॉल हमारे लोगों की

खरीदारी की रुचियों को ध्यान में रखकर लगाई गई हैं। प्रवेश द्वार पर केरल

के विरासती घरों को दर्शाया गया है, जो पुराने दिनों की राजसी झलक देते हैं

और केरल के जीवन और समय को दर्शाता है।

उन्होंने

बताया कि कार्यक्रम में केरल के सदियों पुराने पारंपरिक लोक नृत्य रूपों

की प्रभावशाली श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें थेय्यम, मयूर नृथम,

अर्जुन नृथम, कुम्माट्टी, करिनकाली, ओनाथर और वट्टामुडी शामिल हैं। उत्सव

का मुख्य आकर्षण केरल की प्राचीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मार्शल

आर्ट (कलारीपयट्टू) का प्रदर्शन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें