मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, 13 पासबुक व 2 चेकबुक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के अरेराज यूनियन बैंक से गार्ड के द्वारा एक सन्दिग्ध व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया,जो साइबर फ्रॉड निकला। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दो और साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर उक्त करवाई की गई है। इस सम्बंध मे डीएसपी अरेराज रंजन कुमार ने बताया है कि , गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के धनंजय कुमार व मिंटू कुमार एवं गोविंदगज थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के राकेश कुमार बताए गए हैं। वही गैंग का मास्टर माइंड अभी फरार है , जिसके विरुद्ध पुलिस छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि अपराधियों के पास से विभिन्न बैंक का 13 पासबुक व दो चेकबुक बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस गैंग के और भी सदस्य गिरफ्तार किए जाएंगे , जिनके पास से एटीएम कार्ड सहित चेक बुक व अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें