मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में चिकित्सक लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा में चिकित्सक लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

नवादा। नवादा जिले में चिकित्सक से लूटपाट मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सोमवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले में हुए सड़क लूटकांड के कई मामलों के राज भी खुल गए हैं।नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा स्थित हाईवे पर ड्यूटी से लौट रहे एक चिकित्सक के साथ अपराधियों ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद नेमदारगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान कर छापेमारी शुरू की।पुलिस ने इस मामले में नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार, नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोमावर निवासी सुधाकर राज तथा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रैकड़ निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने सड़क लूट की कई अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय लूट गिरोह के नेटवर्क का भी खुलासा होगा।एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ संबंधित थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है तथा सड़क लूट और अपराध की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें