मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

अररिया। भारत के जोगबनी सीमा से सटे नेपाल में नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जोगबनी की एक महिला समेत तीन भारतीय नागरिकों को 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई जोगबनी विराटनगर मुख्य सड़क मार्ग के मलाया रोड में की।महिला सहित तीनों भारतीय नागरिक ड्रग्स कारोबार में संलिप्त बताए जाते हैं और नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम काफी दिनों से रेकी कर रही थी,जिसके तहत ब्राउन शुगर के साथ भारत के जोगबनी से नेपाल प्रवेश करने के बाद डिलीवरी के लिए जाने के क्रम में तीनों को गिरफ्तार किया।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान जोगबनी निवासी 39 वर्षीय अहमद अली के पास से छिपा कर रखे गए ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वही इसके निशानदेही पर 51 वर्षीय मो. सराजुल और 35 वर्षीया रुबी खातुन की भी गिरफ्तारी की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो प्रारंभिक काल में तीनों ने जोगबनी से ब्राउन शुगर लाकर नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है।नेपाल विराटनगर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तीनों ने ड्रग्स कारोबार में संलिप्त नेपाल के कई कारोबारियों की जानकारी दी है। गिरफ्तार तीनों कारोबारी के बयान और उनके मोबाइल फोन में रहे प्रमाण के आधार पर अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारी की तलाश के लिए छापेमारी करने की बात कही। गिरफ्तार तीनों भारतीय नागरिकों को सीमा पार भारतीय सीमा से सटे इलाका पुलिस कार्यालय रानी पुलिस के सुपुर्द तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए गुरुवार को सुपुर्द कर दिया गया है।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों नशे का प्रचलन बढ़ने के साथ ही इनके कारोबार में काफी इजाफा हुआ है।बड़े पैमाने पर छोटे बड़े संगठित गिरोह इस अवैध धंधे में लगे हैं।शराब से लेकर नशीली दवाईयों,गांजा,चरस,ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों के तस्करी और कारोबार में काफी इजाफा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें