मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से संबंधित तीन विधेयकों को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से संबंधित तीन विधेयकों को मंजूरी मिली है।

आज राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पंचायती राज विधेयक (संशोधन) विधेयक, संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जातियां आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 और संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 पर एक साथ चर्चा हुई।

इन विधेयकों पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने जवाब दिया। उसके बाद इसे ध्वनिमत से पारित किया गया। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर विपक्ष के लोग जो भी आरोप लगाए हैं, वह सच से परे हैं। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद वहां विकास को गति मिली है और राज्य मुख्यधारा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति, सुरक्षा और विकास सहित सामाजिक एवं आर्थिक आयामों में सुधार हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें