मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट (जयपुर) को शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली करवा दिया गया। रजिस्ट्रार की आधिकारिक आईडी पर मिले इस मेल के बाद हाई कोर्ट भवन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा सभी निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गईं।सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हाई कोर्ट के आसपास आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की कड़ी जांच की जा रही है। प्रशासन ने कर्मचारियों और आमजन से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।अधिवक्ता शेर सिंह महला के अनुसार धमकी भरे ई-मेल के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एहतियातन सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की साइबर टीम ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और इसकी पृष्ठभूमि की भी गहन जांच कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को अजमेर की दरगाह शरीफ और कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई। इसी तरह 31 अक्टूबर को भी राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) को धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद परिसर खाली कराया गया था, हालांकि उस समय भी तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें