मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं अंग्रेजी-गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं अंग्रेजी-गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक

अररिया। अररिया जिला के जोकीहाट में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दभड़ा में 16 वर्ष बाद भी गणित-विज्ञान- अंग्रेजी समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक नहीं हैं। इस कारण से यहां के बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय है।छात्रों के माता-पिता इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही मानते हैं। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं के लिए सिर्फ एक शिक्षक सामाजिक विज्ञान में हैं। अभिभावकों ने बताया कि सोशल साइंस तो बच्चे अपने से पढ़कर भी तैयारी कर लेता है, लेकिन गणित, विज्ञान, इंग्लिश, संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की गई। लेकिन हमारे स्कूल में नहीं हुई। यहां से दूसरा विद्यालय चार किलोमीटर दूर है। इसे 2008 में विद्यालय को उत्क्रमण मध्य विद्यालय बनाया गया था। लेकिन तब से आजतक कोई साइंस और मैथ के शिक्षक नहीं है। पंचायत के मुखिया ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की।इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र बिहारी ने बताया कि हमने शिक्षक कमी की सूचना अधिकारी को दिए हैं। इस विद्यालय में कुल 415 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। कक्षा छह से आठ में 222 छात्र-छात्राएं हैं। 222 बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटका है। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शिवनारायण सुमन ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिली है। हम वरीय अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी देंगे और शिक्षकों की कमी को पूरा करने पूरी कोशिश किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें