मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ःबारातियों से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी, 13 की मौत दस से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजगढ़ जिले के ग्राम पिपलौदी रोड़ स्थित ग्राम छायन के समीप

राजस्थान मनोहरथाना के ग्राम मोतीपुरा से राजगढ़ के देहरीनाथ गांव जा रही

बारातियों से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, हादसे

में महिला, बच्चे सहित 13 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दस से

अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित व पुलिस

अधीक्षक आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे, वहीं राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार

ने जिला अस्पताल राजगढ़ में पहुंचकर घायलों के हाल को जाना।

पुलिस ने

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मामले में मर्ग कायम

कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात राजस्थान मनोहरथाना के

ग्राम मोतीपुरा से सहिरया समाज की बारात राजगढ़ के देहरीनाथ गांव जा रही

थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली राजगढ़ के पिपलौदी रोड़ स्थित छायन के

समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन बच्चों, तीन महिलाओं

सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ ही दस से अधिक लोग

गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहनों की मदद से जिला

चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चींखपुकार मच गई।

बताया गया है कि वाहन चालक शराब के नशे में था जो तेज गति से ट्रेक्टर चला

रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी आदित्य

मिश्रा मौके पर पहुंचे और एम्बूलेंस वाहनों की मदद से घायलों को जिला

चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और

मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें