मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मामा- भांजा की लड़ाई में तीसरे युवक की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर के प्रतापनगर संजय सी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की

रविवार की देर रात साढ़े बारह बजे चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का

कारण प्रथम दृष्टया किसी मामा भांजे के बीच आपसी लेन- देन का विवाद में

शामिल होना बताया जाता है। युवक के जांघ के निचले हिस्से में चाकू का वार

लगने वह मौके पर ही ढेर हो गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब

डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। हत्या करने वाले दो लोगों को पुलिस ने नामजद

कर तलाश आरंभ की है। इधर सोमवार सुबह उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

करवाया गया है।

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि

प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे नाले के पास में संजय सी कॉलोनी निवासी 35

वर्षीय नईम खां को रात साढ़े बारह बजे चाकू मार दिय गया था। हमला करने वाले

आफताब और बाबू नाम सामने आया है। उसकी जांघ के निचले हिस्से में चाकू का

वार लगने से वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची तब

तक उसकी मौत हो चुकी थी। आस पास के लोग और परिजन उसे देर रात एमडीएम

अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। हमले की वजह आपसी

ऑनलाइन लेन देन की बात आरंभिक तौर पर सामने आई है।

वहीं

मृतक के भाई मोहसीन का कहना है कि वहां पर मामा- भांजा आपस में विवाद कर

रहे थे। इस बीच उसके भाई को चाकू मार दिया गया। उसका केटरिंग का कार्य था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें