मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनावः तीसरे चरण में मप्र के नौ संसदीय क्षेत्रों में आज से भरे जाएंगे नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा निर्वाचन- 2024 के कार्यक्रम के अनुसार,

मध्यप्रदेश में लोकसभा का चुनाव चार चरणों में होना है। दो चरणों में

नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद तीसरे चरण में प्रदेश के नौ

संसदीय क्षेत्रों में आज (शुक्रवार को) निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी।

इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन

क्षेत्रों में आज से अपने नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे।

प्रदेश

के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा

संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना, क्रमांक-2 भिण्ड (अजा), क्रमांक-3

ग्वालियर, क्रमांक-4 गुना, क्रमांक-5 सागर, क्रमांक-18 विदिशा, क्रमांक-19

भोपाल, क्रमांक-20 राजगढ़ सहित बैतूल (अजजा) लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 में

मतदान कराया जाएगा। तीसरे चरण के लिए निर्वाचन अधिसूचना आज सुबह 11 बजे

जारी होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए

जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल

है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 22 अप्रैल तक अपने

नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, सात मई को मतदान होगा। सभी

चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, चार जून को होगी।

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र में केवल बहुजन

समाज पार्टी के अभ्यर्थी 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर

सकेंगे। दरअसल, बैतूल लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना था और इस

क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी थी, लेकिन यहां से बहुजन

समाज पार्टी से निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थी अशोक भलावी का 9 अप्रैल

को निधन हो गया था। इस वजह से यहां का निर्वाचन स्थगित हो गया था। अगले दिन

निर्वाचन आयोग द्वारा इस सीट का नया कार्यक्रम जारी किया गया।

उन्होंने

बताया कि नए कार्यक्रम के मुताबिक, बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात

मई को मतदान होगा। राजन ने स्पष्ट किया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र

क्रमांक-29 के निर्वाचन में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार का ही

नाम निर्देशन पत्र जमा होगा। शेष अभ्यर्थी यथावत रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें