मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

करोल बाग में चोरों का आतंक, कार का शीशा तोड़कर 2 करोड़ के गहने चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करोल बाग में चोरों का आतंक, कार का शीशा तोड़कर 2 करोड़ के गहने चोरी

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ज्वेलरी का कारोबारी के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, एसकेजी कुंदन क्राफ्ट्स के मालिक पीड़ित कन्हैया लाल 18 अगस्त को अपने बेटे ध्रुव सोनी और स्टाफ के एक कर्मचारी के साथ कार से दिल्ली आए थे। वह ज्वेलरी कारोबार की मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इनके पास तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी, एक लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था, जबकि सूटकेस में कपड़े थे।

19 अगस्त को कारोबारी ने ग्रेटर कैलाश-एम ब्लॉक मार्केट में कई ज्वेलर्स से मुलाकात की।

इसके बाद करीब शाम 4 बजे कारोबारी करोल बाग पहुंचे। करोल बाग में कारोबारी करीब शाम 5:30 बजे आर्य समाज रोड पर केनरा बैंक के सामने कार खड़ी कर दी। कन्हैया लाल, उनके बेटे और कर्मचारी ने कार में बैग और सूटकेस छोड़ दिए और पास स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए।

करीब शाम 7:15 बजे वापस लौटने पर कार का पीछे वाला शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखे तीनों बैग और सूटकेस गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने हाल ही में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छह आरोपियों को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली थी।

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अवनीश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सीए फर्म के माध्यम से लोगों से निवेश के नाम पर रकम जुटाने का काम करता था। आरोपियों द्वारा लोगों को निवेश के लिए तैयार कर उनसे बड़ी रकम ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, जिस 1 करोड़ 48 लाख रुपये की रकम की चोरी हुई, वह शिकायतकर्ता से आशीष ने निवेशक उपलब्ध कराने के नाम पर ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें