मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

जगदीशपुर मंदिर में चोरों का धावा, ताला तोड़कर दानपेटी समेत लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जगदीशपुर मंदिर में चोरों का धावा, ताला तोड़कर दानपेटी समेत लाखों की चोरी

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के साथ ही दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

मंदिर के पुजारी ने आज बताया कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए।

बुधवार सुबह जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला भी टूटा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।

चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। मामले की सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि चोरी की गई संपत्ति का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चोरी की गई संपत्ति का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें