मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

'खुशी का माहौल है', आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस से जुड़े राशिद खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'खुशी का माहौल है', आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस से जुड़े राशिद खान

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए राशिद खान गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़ गए हैं। राशिद से इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था। वह 15 मुकाबलों में सिर्फ 9 ही विकेट निकाल सके थे।

गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर राशिद खान के स्वागत में खास पोस्ट शेयर किया। राशिद की तस्वीर के साथ गुजरात ने कैप्शन में लिखा, "खुशी का माहौल है, क्योंकि गुजरात की शान घर आ गए हैं। घर में आपका स्वागत है, राशिद खान।" राशिद आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए संघर्ष करते नजर आए थे। राशिद ने 9.35 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे।

हालांकि, हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में राशिद का प्रदर्शन दमदार रहा था।

राशिद ने अफगानिस्तान की ओर से खेले 4 मुकाबलों में 6 विकेट निकाले थे और वह काफी किफायती भी साबित हुए थे। राशिद ने सिर्फ 6.68 की इकोनॉमी से रन दिए थे। गुजरात की टीम आईपीएल 2026 में राशिद से इसी फॉर्म को टूर्नामेंट में बरकरार रखने की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 14 में से 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, एलिमिनेटर मैच में गुजरात को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन का प्रदर्शन लाजवाब रहा था।

गिल ने 15 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 650 रन बनाए थे। वहीं, साई सुदर्शन ने 15 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 759 रन बनाए थे।

वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 15 मुकाबलों में 25 विकेट निकाले थे। गुजरात ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में जेसन होल्डर, टॉम बैंटन और लुक वुड को खरीदा है। होल्डर के आने से टीम इस सीजन ज्यादा संतुलित नजर आ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें