मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

अभी नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत, अगले पांच दिन सूबे में रहेगा कोल्ड डे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-मौसम विभाग ने दी घरों में रहने की सलाह

पटना। बिहार के अधिकांश जिले इन दिनों शीतलहर का सामना कर रहे हैं। जिससे अगले कुछ दिन और राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 29 जनवरी के बीच बिहार में अति शीत लहर पड़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों को रेड जोन घोषित कर दिया है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस दौरान बिना जरुरत घरों से बाहर नहीं निकले।मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों के निचले क्षोभमंडल में बर्फीली ठंडी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है, जिसके कारण 12 जनवरी 2024 से राज्य में शीत दिवस/अति शीत दिवस जैसी परिस्थिति बनी हुई है। आज के विश्लेषण के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 जनवरी से और दूसरा 27 जनवरी 2024 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागो में 25 जनवरी से 29 जनवरी 2024 के दौरान अतिशीत दिवस/शीत दिवस जैसी स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ जगहों में घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने शीतलहर से बचाव को लेकर चेतावनी भी जारी की है। साथ ही बच्चे एवं बुजुर्गो को ठण्ड से बचने की सलाह दी जाती है गर्म कपडे धारण करे तथा गर्म पेय पदार्थ का सेवन करे। घने कोहरे के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें।बात अगर आज के तापमान की करें तो राज्य के सभी जिलों या जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. छह जिलों में तो तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा.भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसी तरह मुजफ्फरपुर, वैशाली, जीरादेई, पूसा, बक्सर, जमुई, शेखपुरा आदि में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया है.ज्य का औसत न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मकर संक्रांति के बाद जनवरी में यह पिछले दशक में सबसे कम आंका जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें