मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

जरूरी दवाओं की कीमतों में नहीं होगी कोई वृद्धि: डॉ. मनसुख मांडविया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में जरूरी दवाओं की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह मोदी की गारंटी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए दवाओं की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण सालाना थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर शेड्यूल दवाओं की अधिकतम कीमतों में बदलाव करता है। जब मुद्रास्फीति बढ़ती है, तो इससे कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है। जब मुद्रास्फीति नीचे आती है तो दाम कम हो जाते हैं।

औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश 2013 के प्रावधानों के अनुसार दवाओं को शेड्यूल तथा नॉन-शेड्यूल फॉर्मूलेशन के रूप में बांटा गया है। डीपीसीओ 2013 की अनुसूची- I में लिस्टेड फॉर्मूलेशन, शेड्यूल फॉर्मूलेशन हैं, जिन्हें आवश्यक दवाएं भी कहा जाता है। मंत्री ने कहा कि नॉन-शेड्यूल फॉर्मूलेशन के मामले में निर्माता कीमत तय करने के लिए स्वतंत्र है। इस वित्त वर्ष में आवश्यक दवाओं की कीमतें नहीं बढ़ेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें