मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा : विष्णुदेव साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा : विष्णुदेव साय

सिमडेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमडेगा के कुर्डेग में भाजपा की परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जो सरकार चल रही है वह लूटने वाली सरकार है। यह शर्म की बात है कि हेमंत सोरेन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल गए अभी वे जमानत में हैं। राज्य में कांग्रेस नेताओं के घर से 300 करोड़ रुपये मिला।साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हेमंत सरकार को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर नल योजना, किसान सम्मान योजना और जो केंद्र की योजनाएं हैं उसे राज्य की हेमंत सरकार प्रदेश में लागू नहीं होने दे रही है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम के भ्रष्टाचार के कारण राज्य में हर परीक्षा पेपर लीक हो रही है। यदि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो निश्चित रुप से इन समस्याओं के समाधान के साथ राज्य का विकास होगा। जनता से आह्वान करते हुए साय ने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़कर फेंकना है और भाजपा की सरकार बनानी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें