मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

समस्या निराकरण और बीमारी का इलाज दोनों होगा : योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर,

04 फरवरी तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

रविवार को लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता

दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सबकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन

दिया।

समस्याओं में जमीन, मारपीट में हुए मुकदमों के अलावा

जनहित व लोक कल्याण से जुड़ी समस्याएं भी रहीं। अनेक लोग अपनों के इलाज में आ

रही आर्थिक दिक्कतों के निराकरण की गुहार भी लेकर जनता दर्शन कार्यक्रम

में पहुँचे थे। कुर्सी पर बिठाये गये सभी लोगों के पास मुख्यमंत्री योगी

खुद पहुंचे, उनके हाथों से प्रार्थना पत्रों को लिया और सम्बन्धित समस्या

निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान

मुख्यमंत्री ने सबको शीघ्र ही उनकी समस्या से निजात दिलावाने का आश्वासन

दिया। बीमारों के इलाज में आने वाली कठिनाइयों के बावत आर्थिक सहयोग

प्राप्त करने सम्बन्धी कार्यवाहियों को पूरा करते हुए आवेदन करने की बात भी

कहते रहे।

पुश्तैनी मकान की छत नहीं बनाने दे रहे सीएम साहब!

बस्ती

जगदीशपुर से आए 22 वर्षीय शिव कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय कन्हैय्या

प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुहार लगाई कि उनके पुश्तैनी

मकान की छत उनके गांव के ही मेहदी हुसैन नहीं बनाने दे रहे हैं।

शिव कुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। दोनों भाई मां-पिता के बचपन में ही

निधन हो जाने के कारण काम काज के सिलसिले में अक्सर गांव से बाहर रहते हैं।

जर्जर पुस्तैनी मकान को तोड़ तीन साल से किसी तरह चार कमरे की दीवारें

खड़ी की है। अब जब छत बनाने जा रहे मेहदी हुसैन जबरन निर्माण नहीं करने दे

रहे हैं। फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकियां देते हैं। जबकि हमारी

पुश्तैनी आबादी की जमीन पर बाउड्रीवाल भी है। गांव के लोग हमारा समर्थन

करते हैं, लेकिन उसके भय से कुछ बोलते नहीं है। मकान न होने से हम दोनों

भाईयों का विवाह भी नहीं हो पा रहा। कृपया मकान बनवाने में सहयोग के लिए

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें