15 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड
15 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पटना ।बिहार में 12 से 15 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड के आसार हैं इसी समयावधि में राज्य के एक-दो जगहों पर शीत दिवस या शीत लहर की स्थिति बन सकती है। आइएमडी पटना की तरफ से जारी पूर्वानुमान में ठंड से बचने के लिए अलर्ट जारी करते हुए उससे बचने की सलाह जारी की है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से होने जा रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन मसलन शुक्रवार से रविवार तक राज्य में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सर्द पछुआ बहने की संभावना है जिसके चलते अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की आशंका है जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की आशंका है।आइएमडी ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि वह ठंड सो बचाव के उपाय करें। गर्म कपड़े पहने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें. आइएडी की तरफ से समय-समय पर जारी किये जाने वाले बुलेटिन को सुनें और उनकी सलाहों पर अमल करें।मौसम विज्ञानी आशीष कुमार के मुताबिक आसमान में लगातार बर्फीली ठंडी पछुआ और उत्तर-पछुआ चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से बिहार में मौसम ने करवट ली है. इधर गुरुवार से पछुआ शक्तिशाली हो गयी है। इसके चलते राज्य में कनकनी महसूस की गयी। आंकड़ों के विश्लेषण से साफ होता है कि गुरुवार को दिन भर चली सर्द हवा की वजह से दक्षिणी बिहार में बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस और उत्तरी बिहार में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, इसमें भी उल्लेखनीय गिरावट दज की गयी है।





