मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

हमारे घर में रसोइए के साथ मार-पीट नहीं हुई: शशांक सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हमारे घर में रसोइए के साथ मार-पीट नहीं हुई: शशांक सिंह

भोपाल। पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शशांक सिंह ने रसोइए के आरोपों से इनकार किया है।

शशांक सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मेरी उससे कोई खास बातचीत नहीं थी। मैंने उससे पहले दिन सिर्फ यही पूछा कि क्या-क्या बना लेते हो, और उसने कहा था कि मैं सबकुछ बना लेता हूं। बाद में उसने कहा कि वह कुछ भी नहीं बना पाता। ऐसे झूठे आदमी के बारे में क्या बोलूं।"

शशांक ने कहा, "हमारे घर में उसके साथ मार-पीट नहीं हुई।

वह घर पर हमारे फोटो, वीडियो निकालता था। फोटो-वीडियो के लिए उसे जरूर मां ने डांटा था। जहां सजावट का सामान था, वहां से गणपति की मूर्ति गायब भी हुई है। जब उसे डांटा गया, उस समय मैं ऊपर सो रहा था। मैं जब ऊपर से आया, तो मम्मी उसे निकलने को बोल रही थी। मुझे लगता है कि बाद में कहीं ये चोरी का मामला न निकले।

उन्होंने कहा, "तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने वाली बात गलत है। हम लोग ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं। हमने उसका मोबाईल लिया और जितने फोटो उसने यहां के लिए थे, उसे डिलीट करवाया। वह जब जा रहा था, उसके हाथ में मोबाईल था। बाहर जाकर उसकी लड़ाई किससे हुई, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि गरीब आदमी को पुलिस के पास भेजना और थाने में बैठाना उचिच नहीं होगा, इसलिए हमने उसे पुलिस के पास नहीं भेजा, लेकिन अब लग रहा है कि हमसे गलती हो गई।"

शशांक सिंह ने पूर्व में अपने परिवार में घटी ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इस मामले में पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने से इनकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें