मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

आवारा कुत्तों को लेकर हुआ हंगामा, जांच के बाद शांत हुआ मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आवारा कुत्तों को लेकर हुआ हंगामा, जांच के बाद शांत हुआ मामला

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-27 स्थित स्ट्रे डॉग शेल्टर होम में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब कुछ एनजीओ प्रतिनिधि और पशु-प्रेमी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। उनका आरोप था कि शेल्टर होम में रखे कुत्तों के साथ क्रूरता की जा रही है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इन कुत्तों को रिहा किया जाना चाहिए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारी के अनुसार स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रदर्शनकारियों को शेल्टर होम का निरीक्षण करने की अनुमति दी। इसके लिए प्रदर्शनकारियों के समूह बनाए गए, प्रत्येक समूह में 5-5 सदस्य शामिल किए गए।

जांच के दौरान पाया गया कि शेल्टर में कुल 113 आवारा कुत्ते रखे गए हैं। सभी कुत्ते स्वस्थ अवस्था में थे और उनके साथ किसी भी तरह की क्रूरता या दुर्व्यवहार के कोई संकेत नहीं मिले। केवल एक कुत्ता बीमार पाया गया, जो पहले से ही उचित इलाज ले रहा था वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाए जाने के बाद माहौल शांत हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें