मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

पटना। बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस बीच, सोमवार को इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में लोजपा (रामविलास) के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और राजद के नेता से माफी मांगने की मांग की। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को लोजपा (रामविलास) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।

इस क्रम में लोजपा (रा) के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही बाधित भी हुई। विधायक राजू तिवारी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष के कई नेताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज का बराबर अपमान करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान जीवनभर दलितों, गरीबों और वंचितों की आवाज़ उठाते रहे। ऐसे सम्मानित नेता के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

इसे लेकर राजद के विधायकों ने भी मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाते हुए जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के लगातार समझाने के बाद दोनों पक्ष के विधायक शांत हुए, उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने लोजपा के प्रमुख रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर पार्टी के नेता आपत्ति जता रहे हैं। लोजपा (रामविलास) पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें