मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया डीएम ने दी चेतावनी, निर्माण में घटिया कार्य पर होगी कड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्णिया डीएम ने दी चेतावनी, निर्माण में घटिया कार्य पर होगी कड़ी कार्रवाई

पूर्णिया। पूर्णिया के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिले में चल रहे आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुरूप कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया कार्य पाए जाने पर संबंधित अभियंता, संवेदक और पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कार्यों के नियमित स्थलीय निरीक्षण, त्रुटियों के तत्काल निराकरण और निर्माण से पहले व बाद की निगरानी के निर्देश दिए।श्रीनगर-जलालगढ़ सड़क निर्माण और नगर निगम क्षेत्र की एक सड़क में शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित की गई है। साथ ही पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता पर भी सख्ती बरती जा रही है, जिनमें बनमनखी प्रखंड की कुछ पंचायतों में मिली शिकायतों पर त्रिसदस्यीय जांच टीम बनाई गई है। जिलाधिकारी ने विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि हर निर्माण कार्य वित्तीय नियमावली के अनुरूप और जनहित को ध्यान में रखकर हो, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह जनता तक पहुंच सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें