मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

सासाराम। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'धर्मभक्ति के साथ देशभक्ति' भी जरूरी वाले बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान गाने और बजाने पर कहीं रोक नहीं है। कोई नई बात उन्होंने नहीं कही है।

उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रगान सभी जगह बजे और सभी जगह लोग गाएं, इसमें क्या दिक्कत है? कहीं इस पर रोक नहीं है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में रोज राष्ट्रगान कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि धर्म भक्ति के साथ देशभक्ति भी जरूरी है। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर की 75 साल पुरानी श्री अन्नपूर्णा रामलीला के मंच पर उन्होंने भगवान की आरती के बाद पहले खुद राष्ट्रगान गाया और फिर सभी से आग्रह किया कि धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्रगान भी होना चाहिए।

सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सक्षम हैं, अभी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वह मुख्यमंत्री रहेंगे। वह कार्य करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर औपचारिक रूप से बातचीत की शुरुआत नहीं हुई है। बातचीत जब शुरू होगी तो पत्रकारों को बताया जाएगा।

वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के 'एक्स' पर पार्टी को लेकर किए गए एक पोस्ट पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी, मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें