मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज भी आंधी-बारिश की संभावना, गुना-अशोकनगर समेत 7 जिलों में बरसेगा मानसून

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का

दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की वजह

से दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। बुधवार को भी गुना, अशोकनगर समेत

7 जिलों में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन

समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कहीं बारिश होगी तो कहीं बादल छाए

रहेंगे।

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक

डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ एक ट्रफ

लाइन भी गुजर रही है। इस तरह प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। अगले कुछ

दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश और आंधी चलेगी। इससे पहले मंगलवार को

भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी,

बालाघाट जिले में बारिश हुई। जिसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई

है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

वहीं, सिवनी में पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में यह सबसे

ज्यादा 34.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े

शहरों की बात करें तो भोपाल में 29.1 डिग्री, इंदौर में 28.2 डिग्री,

जबलपुर में 29 डिग्री और उज्जैन में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

गया। भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में जुलाई में सामान्य से 106%

बारिश होने का अनुमान जताया है। इस महीने प्रदेश में एवरेज 15 इंच बारिश

होती है, जो कुल बारिश की 40% है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें