मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

देश में लोकतंत्र बचाने की जरूरत, जेपी के आदर्शों से सीखने का समय: गोपाल राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश में लोकतंत्र बचाने की जरूरत, जेपी के आदर्शों से सीखने का समय: गोपाल राय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश में 50 साल पहले तत्कालीन तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण ने किया था। उस समय पूरे देश के छात्र, युवा और आम जनता ने एकजुट होकर लोकतंत्र की स्थापना की थी।

अब आधी सदी बाद देश में एक बार फिर नए तरह से तानाशाही थोपी जा रही है, जहां लोकतांत्रिक संस्थानों पर सरकार द्वारा दबाव और प्रभाव बनाने की कोशिशें हो रही हैं। इस बात को लेकर दिल्ली के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने गंभीर चिंता जताई है।

गोपाल राय ने कहा कि आज देश के हर लोकतांत्रिक संस्थान को दबाव में लेकर, डराकर चुप कराने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने की घटना को लोकतंत्र के लिए एक बड़ा संकट बताया और इसे तानाशाही के चरमोत्कर्ष के रूप में देखा।

उन्होंने कहा, "इसका मतलब साफ है कि आज देश में सत्ता का असली मतलब दबाव, डर और डराने-धमकाने से चलाना है।"

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई जैसे संगठनों के जरिए परेशान किया जा रहा है, चुनाव आयोग पर भी दबाव बनाकर एक भय और आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में जब आज जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि है, हमें उनके आदर्शों और संकल्पों से सीख लेकर देश को इस संकट से बाहर निकालने का रास्ता खोजने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हालांकि आज जयप्रकाश नारायण नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा आज भी हमारे बीच जीवित है और हमें इसी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है।

दिल्ली प्रदूषण को लेकर गोपाल राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका सर्वोपरि है और दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जो भी निर्णय लिए जाते हैं, समाज और सरकार को मिलकर उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने सरकार और जनता से अपील की कि वे मिलकर प्रदूषण के खिलाफ काम करें ताकि दिल्ली की हवा साफ हो सके।

गोपाल राय ने बिहार चुनाव को लेकर कहा, "बिहार में असली मुद्दे शिक्षा, रोजगार, किसान और विकास के हैं। जो पार्टी इन बुनियादी सवालों को लेकर काम करेगी, वही चुनाव जीतेगी।" उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और जो दल इस मांग को समझेगा, वह ही बिहार की राजनीति में मजबूत होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें