मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सीवान जिले के एक स्कूल में लगातार दो रात हुई चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में सीवान जिले के एक स्कूल में लगातार दो रात हुई चोरी

सीवान। जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड स्थित माधोपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरों ने पुलिस की सुस्ती का खुला मजाक उड़ाते हुए लगातार दो रातों तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 26 अप्रैल की रात पहली चोरी हुई, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नतीजा—27 अप्रैल की रात चोर फिर लौटे और बचा-खुचा सामान भी समेट ले गए।सहायक शिक्षक बच्चा राय ने बताया, “पहली रात चोरी के बाद हमने तुरंत सूचना दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो दूसरी रात की घटना टल सकती थी।” चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर हाजिरी के लिए इस्तेमाल होने वाला टैब, पढ़ाई का कीट, हारमोनियम, गिटार, रसोई गैस सिलेंडर समेत कई कीमती सामान उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा के इस मंदिर में दो रातों तक चोर बेखौफ घूमते रहे और पुलिस नदारद रही।स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इलाके में बढ़ते अपराध के बावजूद पुलिस गश्ती केवल कागजी बनकर रह गई है। लोगों ने साफ कहा कि अगर यही हाल रहा तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। स्कूल प्रशासन ने लकड़ी नवीगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर पहली शिकायत पर पुलिस क्यों नहीं जागी?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें