मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा शोरूम से चोरी हुई दोनों कार को पुलिस ने किया बरामद,एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टाटा शोरूम से चोरी हुई दोनों कार को पुलिस ने किया बरामद,एक गिरफ्तार

अररिया।अररिया नगर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित टाटा शोरूम का शटर तोड़कर दो नई नेक्सॉन कार सहित एक शोरूम के कर्मचारी के नेक्सॉन मामले का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर लिया है।पुलिस ने चोरी हुई दोनों नई नेक्सॉन कार को बरामद कर लिया,जबकि कर्मचारी की नेक्सॉन कार को घटना के दिन सुबह में शोरूम से पश्चिम लावारिश हालत में बरामद किया गया था।मामले में पुलिस ने जोकीहाट थाना के गिरडा के रहने वाले 22 वर्षीय मो.इरफान पिता मो.इमरान को गिरफ्तार किया है।जानकारी सोमवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।एसपी ने बताया कि शोरूम के मैनेजर हेमंत कुमार के आवेदन पर मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 85/2026 दिनांक 18.02.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में ली थी और स्वयं एसपी,एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले के खुलासे को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ के अलावे डीआईयू की टीम,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता,सब इंस्पेक्टर राजनारायण यादव,अमरेंद्र सिंह के साथ सशस्त्र बल के जवान और बीएसएपी 15 के उदित कुमार और सुजीत कुमार को शामिल किया गया था।गठित छापेमारी दल ने पारंपरिक जांच के साथ ही आधुनिक तकनीकों और सीसीटीवी फुटेज की सूक्ष्मता के साथ विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की।जिसके बाद जोकीहाट के गिरडा से मो.इरफान को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि एक टाटा नेक्सॉन कार को पूर्णिया जिला के बायसी थाना क्षेत्र के डगरवा ओपी क्षेत्र से और दूसरा अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव से बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी अभी जारी है।चोरी को सभी कारों को चार दिनों के भीतर बरामद कर लेने की बात एसपी ने कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें