मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

शिव मंदिर से चोरी, दानपेटी से 60 से 70 हजार रुपये ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिव मंदिर से चोरी, दानपेटी से 60 से 70 हजार रुपये ले उड़े चोर

भागलपुर । जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर मंदिर से जुड़े व्यक्ति द्वारा शनिवार को थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।

आवेदन के अनुसार अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों द्वारा मंदिर की दानपेटी को तोड़ दिया गया, जिसमें करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद होने की बात आवेदन में बताई गई है। इसके साथ ही मंदिर में रखे अन्य सामान के चोरी होने का भी उल्लेख किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल में चोरी की इस घटना को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। फिलहाल जगदीशपुर थाना पुलिस को आवेदन सौंप दिया गया है।

पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें