मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : रिटायर्ड एएसआई के सूने घर में फिर चोरी, बारात में गए थे परिवार वाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : रिटायर्ड एएसआई के सूने घर में फिर चोरी, बारात में गए थे परिवार वाले

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में एक रिटायर्ड एएसआई के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार अपने बेटे की शादी के सिलसिले में मंगलवार रात बारात लेकर बालको स्थित साईं मंगलम भवन गए हुए थे। आज बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा संदिग्ध अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक व सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि घर में करीब 20 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी सहित मेहमानों का सामान रखा हुआ था। हालांकि, चोरी गए सामान का सही आंकलन उनके वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा।यह पहला मामला नहीं है जब उनके घर को चोरों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले जनवरी माह में भी इसी घर में चोरी हुई थी, जिसमें करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। उस मामले में अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें