मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में तीस लाख की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में तीस लाख की चोरी

जोधपुर, । आर्मी के डेंटल यूनिट में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी हो गई। घटना का पता 11 जुलाई को स्टाफ के जरिए पता लगा। अज्ञात चोर घर से लाखों के जेवरात ले गए। वे परिवार सहित अपने मूल गृह महाराष्ट्र गए हुए थे। घटना को लेकर महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये बताई जाती है। घर से 53 हजार रूपये भी चोरी हुए है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल आठवले रवि प्रकाश ने रिपोर्ट दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि वे जोधपुर के कैंट में 12 कापर््स में डेंटल यूनिट में कार्यरत है। उनका सरकारी आवास जेएसआई एंक्लेव रसाला रोड पर है। 26 जून से छुट्टी पर अपने घर पर गया था। उनका घर जलगांव महाराष्ट्र में है।

11 जुलाई सवेरे यूनिट के स्टाफ नायक मनीष ने मोबाइल पर कॉल करके बताया कि मेरे सरकारी आवास का दरवाजा खुला हुआ है। उसका ताला मौजूद नहीं है, और पूरे घर की हर एक कमरे का सामान बिखरा हुआ है। उसके तुरंत बाद मेरे कहने पर नायक मनीष ने मुझे वाटसअप पर वीडियो करके घर दिखाया। बाद में यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार को इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सूबेदार आशीष को भी चोरी के बारे में बताया गया। 12 जुलाई को खुद कर्नल लेफ्टिनेंट जोधपुर पहुंचे।

रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से चोर 219. 12 ग्राम सोने के आभूषण और चांदी के आइटम 28 ग्राम पायल और बिचुड़ी जोड़ी के साथ 53 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।

महामंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को अब खंगालना शुरू किया है। चोरों की पहचान के साथ उनकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें