मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस घटना में शामिव एक आदतन और शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 52 हजार रुपए नकद और एक काला बैग बरामद किया गया है।

दरअसल, 14 मई को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि शनि देव मंदिर के पास पुस्टा रोड, सफेदा झुग्गी इलाके में उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें 1.50 लाख रुपए थे। इस संबंध में थाना गीता कॉलोनी में ई-एफआईआर संख्या 80039649/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआई अनूप कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और हेड कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल थे। पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की पहचान की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान आफताब उर्फ भोमा (26) के रूप में हुई।

इसी बीच, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा गीता कॉलोनी क्षेत्र में वारदात के इरादे से आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने पुस्टा रोड स्थित श्मशान घाट के पास जाल बिछाया और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 52 हजार रुपए नकद और एक छोटा काला बैग बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की।

जांच में सामने आया कि वह पहले भी लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित छह मामलों में शामिल रहा है। आरोपी बवाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही चोरी की बाकी रकम की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें