मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

ज्वैलरी शोरूम में चोरी, साड़ी में छिपाकर ले गईं ढाई लाख की पायलें

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, चार महिलाओं की कारस्तानी, ढाई लाख की पायल चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया
ज्वैलरी शोरूम में चोरी, साड़ी में छिपाकर ले गईं ढाई लाख की पायलें

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, चार महिलाओं की कारस्तानी, ढाई लाख की पायल चोरी

जोधपुर। शहर के नागौरी गेट एरिया में आई एक ज्वैलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने कुछ महिलाएं चांदी का ज्वैलरी बॉक्स की उठाकर ले गई। ज्वैलरी बॉक्स में एक किलो चांदी की पायलें होना बताया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रूपये आंकी गई है। ज्वैलर की तरफ से नागौरी गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पूसिंह ने बताया कि नागौरी गेट पुलिस चौकी के सामने वेदराज भवन निवासी मुकेश पुत्र मोहनलाल सोनी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप क्षेत्र में जगदंबा ज्वैलर्स नाम से आई है। 22 अगस्त को दिन में चार महिलाएं जोकि साड़ी पहने हुए थे। उन्होंने चांदी की पायल खरीद की इच्छा जताई। उनके जाने के कुछ देर बाद जब उसने आइटम चैक किए तो पता लगा कि एक पायलों का बॉक्स कम मिला। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि महिलाओं ने एक यह बॉक्स बातों में उलझाकर छुपा लिया और ले गई।

एएसआई पप्पूसिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। महिलाएं पैदल चल कर आई फिर आगे के फुटेज देखे जा रहे है। महिलाएं आरंभिक तौर पर बाहरी प्रतीत हो रही है। फिलहाल इनकी पहचान के साथ तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें