मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बॉयफ्रेंड के साथ इंजॉय करने गई महिला किसी और पर हो गई फिदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आशिक मिजाज महिला हो तो कभी भी दिल चोरी हो सकता है। अमेरिका की एक महिला के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई। 28 साल की कारा का कहना है कि वो अपने वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गई थी लेकिन वहां वो किसी और को दिल दे बैठी। उसने इसे पहली नजर में प्यार बताया है. अमेरिका की रहने वाली 28 साल की कारा का कहना है कि वो अब ब्रिटेन में आ गई हैं। यहां वो उस शख्स के साथ रह रही हैं, जिससे उन्हें अपनी छुट्टियों के दौरान प्यार हो गया था। वो इस शख्स से पहली बार फ्लोरिडी के पनामा सिटी बीच पर मिली थीं। यहां उनकी मुलाकात ब्रिटेन के रहने वाले जेम्स से हुई। इस मुलाकात के बाद वो खुद को उससे दूर नहीं कर पाईं। रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के 8 महीने बाद ही दोनों ने शादी भी कर ली।

कारा कहती हैं कि वो एक डांस कॉन्टेस्ट जीतने के बाद बीच पर आई थीं। उनके साथ उनकी बहन, बॉयफ्रेंड (जिससे बाद में ब्रेकअप हो गया) और उसका दोस्त था। ये डांस करने का इंतजार कर रहे थे। तभी जेम्स अपने भाई और दोस्तों के साथ इनके पास पहुंचे। वो खाने के लिए किसी अच्छी जगह के बारे में पूछने लगे। तब कारा ने इनकी मदद की। वो कहती हैं कि उनकी नजर सबसे पहले जेम्स की मुस्कान पर पड़ी। फिर उनकी आंखें देखीं। तभी उन्हें कोई कनेक्शन महसूस हुआ। वो कहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ कुछ वक्त के लिए होटल चला गया। तभी जेम्स और उनके दोस्तों ने साथ में डांस करने को कहा। बॉयफ्रेंड ने वापस आने को कहा था, लेकिन नहीं आया। न ही फोन उठाया। इसके बाद वो जेम्स और उनके दोस्तों के साथ चली गईं। पूरी शाम और फिर पूरी सब लोगों ने डांस किया। जेम्स के साथ अपना फोन नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद उनका अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हो गया। छुट्टियों से घर वापस आने के बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। वो बताती हैं कि जेम्स 2016 में उनसे मिलने उनके मिशिगन स्थित घर आए। फिर वो भी जेम्स के ब्रिटेन स्थित घर गईं। साल 2016 में ही दोनों ने शादी कर ली। वो बीते साल दिसंबर में ब्रिटेन में बसने चली गई थीं। कारा का कहना है कि उनके पति जेम्स ने उनकी जिंदगी बदल दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें