मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

काेरबा : बांगो बांध के छह गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 43,988 क्यूसेक पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काेरबा : बांगो बांध के छह गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 43,988 क्यूसेक पानी

काेरबा। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मिनीमाता बांगो बांध (हसदेव बांगो बांध) का जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। इसके कारण बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी गई है। बीती रात 10:30 बजे गेट संख्या 4 और 8 की ओपनिंग 50-50 सेमी बढ़ा दी गई थी। वर्तमान में, गेट संख्या 5 और 6 को 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 और 8 को 1.00 मीटर, गेट संख्या 3 को 0.50 मीटर और गेट संख्या 9 को 0.50 मीटर खोला गया है।सभी गेटों से कुल 34,988 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार, बांध से कुल 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।इससे पहले बांध के जलस्तर को नियंत्रण में रखने के लिए गुरुवार की सुबह 5:00 बजे दो नए गेट, गेट संख्या 3 और 9 को खोला गया था। बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाने से पहले ही निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया था।कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के जलस्तर की निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार गेटों को खोला जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें