मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

कोसी नदी के कटाव से गांव पर खतरा,डीएम से सुरक्षा की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड के बिरजैन के रोड नंबर- 17 से महुआ चाही तक जाने वाली सड़क में दो दिन से भयानक रूप से कोसी का कटाव जारी है। कोसी नदी की धारा अत्यधिक तेज होने के कारण भयानक कटाव अनवरत जारी है और कोशी प्रजेक्ट के सभी अधिकारी चैन की नींद ले रहे हैं।ग्रामीणों द्वारा कटाव रोकने हेतु अपने स्तर से काफी प्रयास किया जा रहा है।लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।इस मुख्य सड़क के कटने से कोसी नदी की एक मुख्य शाखा जो पश्चिम साइड बहती है वह और मुख्य धारा यहा कटाव होने से दोनो एक हो जाएगी तो कभी भी अप्रिय दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। जिससे महिषी,नवहट्टा, प्रखंड के दर्जनों गांव बिरजैन,नारायणपुर, रसलपुर, सत्तौर, कोइला, बेलही, बीरगाँव, नयाटोला, बघवा समेत अन्य गांवों पर खतरा बना हुआ है। जो काफी जान माल का नुकसान हो सकता है।किसी भी वक्त इन गावों में बसे लोगों का घर मकान कोसी नदी कि धारा में समाहित हो जाएगी तथा भौगोलिक दृष्टि से मुख्य नदी बन जाएगी।बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महासचिव व महिषी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी शिवेंद्र कुमार जिशु ने जिला प्रशासन से कटाव रोकने की अविलंब व्यवस्था करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें