मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रेक ब्लॉकेज के चलते अमृतसर सहरसा ट्रेन रोकी गई, बड़ा हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ब्रेक ब्लॉकेज के चलते अमृतसर सहरसा ट्रेन रोकी गई, बड़ा हादसा टला

हरिद्वार। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव के पास अमृतसर से बिहार जा रही अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस के ब्रेक ब्लॉक होने के कारण ट्रैन अचानक रुक गई। गनीमत रही कि रेलवे के गेटमैन की नजर इंजन के पहियों से निकलने वाले धुएं पर पड़ गई। गेटमेन ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। आनन फानन में ट्रेन को रुकवाया गया और ब्रेक ब्लॉकेज को ठीक कराया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को सफरपुर गांव स्थित रेलवे ट्रेक पर अचानक रोक दिया गया। अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो रेलवे के गेटमैन ने अधिकारी को सूचना दी कि ट्रेन के इंजन के पहियों में उसने धुआँ निकलते देखा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने ट्रेन को सफरपुर गांव के पास ब्लॉक सेक्शन पर रुकवा दिया। अधिकारियों और रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पहिए में ब्रेक ब्लॉक लगा हुआ है, जिसके कारण धुआं निकल रहा था। ब्रेक ब्लॉक को ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया गया। गेटमेन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें