मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

महिला डॉक्टर के हिजाब को खींचने पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने नीतीश कुमार से की माफी की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला डॉक्टर के हिजाब को खींचने पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने नीतीश कुमार से की माफी की मांग

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर के हिजाब को खींचने पर आपत्ति जताई गई है और इसकी निंदा की गई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की भी निंदा की गई है।

एससीबीए की तरफ से जारी एक पत्र में सीएम नीतीश कुमार द्वारा हिजाब खींचने पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद द्वारा की गई टिप्पणियों की भी निंदा की गई है। एससीबीए ने कहा कि ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं की गरिमा को कम करती हैं।

एससीबीए का कहना है कि वह इस कृत्य को एक महिला की व्यक्तिगत गरिमा पर गंभीर उल्लंघन के रूप में देखता है।

यह चौंकाने वाली बात है कि इतने ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति महिला की गरिमा और स्वायत्तता को कम करने की कोशिश करे। युवा डॉक्टर की स्वायत्तता, एजेंसी और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के अलावा, यह सामान्य तौर पर महिलाओं के प्रति विकृत रवैये का प्रतिबिंब है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि यह भारत के संविधान में निहित समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का अपमान है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन उनसे बिना शर्त माफी की मांग करता है। हम व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉक्टरों को नियुक्त पत्र दे रहे थे, इसी दौरान एक महिल हिजाब पहनकर पत्र लेने सीएम के पास पहुंच गई। पहले सीएम ने महिला से हिजाब हटाने के लिए कहा और अगले ही पल उन्होंने अपने हाथों से हिजाब को खींच दिया। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोग नीतीश कुमार के बचाव में उतरे तो कुछ आपत्ति जता रहे हैं। इस पर जमकर राजनीति हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें