मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बेचने वाला सप्लायर चढा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बेचने वाला सप्लायर चढा पुलिस के हत्थे

ज्यपुर, 25 मार्च । पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने बगरू थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस सहित परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अवैध रूप से हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बेचता है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (प्रथम) कैलाश चन्द बिश्नोई ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध हथियार, सक्रिय गैंग्स सदस्यों, हार्डकोर बदमाशों एवं आग्नेय शस्त्र रखने, डकैती एवं लूट की वारदात को अन्जाम देने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सीएसटी ने बगरू थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हथियार खरीद कर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर बेचने वाले सप्लायर सुभाष यादव (19) निवासी डेहरा वाली ढाणी श्योपुरा (श्योसिंहपुरा) बिन्दायका जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस सहित परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपित सुभाष यादव अवैध हथियार पिस्टल एवं कारतूस विषाल गुर्जर निवासी बेगस जयपुर से 6 हजार रुपये में खरीद लाया था और जिसकी सोशल मीडिया पर फोटो डालकर 9 हजार रुपये तक बेचता स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपित से अवैध हथियार व अन्य वारदातें के खुलासे की संभावना है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें