मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

मधुबनी में मॉब लिंचिंग पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सख्त, डीएम और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मधुबनी में मॉब लिंचिंग पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सख्त, डीएम और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आदेश

पटना। बिहार के मधुबनी में मुस्लिम मजदूर की मॉब लिंचिंग पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है।

अयोग ने पत्र में लिखा, "मधुबनी जिला के राजनगर थाना अंतर्गत टीचका गांव में एक मुस्लिम मजदूर को कथित तौर पर बांग्लादेशी बताकर मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग कांड में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी अविलम्ब गिरफ्तारी की जाए तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के आलोक में उनके विरुद्ध कठोरात्मक कार्रवाई की जाय एवं बिहार सरकार के परिपत्र के आलोक में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाया जाए।

बिहार के मधुबनी में कुछ कट्टरपंथियों ने एक मजदूर नूरशेद आलम को बांग्लादेशी बोलकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले पर राजनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है, हालांकि हमला करने वाले अब तक फरार हैं।

नूरशेद आलम पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें भीड़ के बीच में जमीन पर लहूलुहान मजदूर नूरशेद आलम गिरा हुआ है।

एक युवक बार-बार नूरशेद के मुंह पर घूंसे मार रहा है और भीड़ में लोग बांग्लादेशी-बांग्लादेशी बोल रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी पुलिस ने बयान जारी किया था। बयान में कहा है, "राजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा बांग्लादेशी बताकर 1 व्यक्ति को पीटा गया। चकदह गांव में यह घटना 30 दिसंबर 2025 को हुई।

जांच में पता चला है कि पीड़ित व्यक्ति बांग्लादेश का नहीं, बल्कि सुपौल जिले का रहने वाला है तथा फेरी का काम करता है। घटना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें