मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए गठबंधन के आते ही बजट का आकार बढा : राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से वर्ष 2024-2025 का बिहार के लिए 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने पर भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा 2006 में एनडीए सरकार द्वारा पेश पहले बजट का एनडीए ने अपनी आकार 27 हजार करोड़ था।जो आज के दिन मे बिहार का बजट 22 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का हो गया ।भाजपा गठबंधन ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उसे 2.78 लाख करोड़ पहुंचा दिया। निश्चित ही 10% से ज्यादा की विकास दर को पाने में यह बजट सफल होगा।भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि इस बजट मे 700 करोड़ की राशि स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड के लिए दी गई है।साथ ही बिहार के 94 लाख परिवार जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं।उन्हें दो लाख रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। स्वरोजगार के ज़रिए लोगों को समृद्ध करने पर काम किया जाएगा।दिव्यांग जनों को 4% शैक्षणिक आरक्षण भी दिया गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सामाजिक विकास पर फोकस किया गया है।अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के बच्चों के ख्वाब पूरे हो रहे हैं। बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल लाएं इस पर काम हो रहा है।भाजपा जिला मंत्री ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए की वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है।यह काम आगे भी जारी रहेगा। बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें