मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

'स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास', व्यापारियों के समर्थन में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास', व्यापारियों के समर्थन में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'स्वदेशी' आज आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास बन चुका है। दिल्ली सरकार व्यापारी, उद्यमी और एमएसएमई के परिश्रम के साथ मजबूती से खड़ी है।

भारतीय व्यापार महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आज देशभर के लाखों व्यापारियों को जो यह मंच मिला है, जहां 'वोकल फॉर लोकल' के जरिए हम अपने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक ले जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा, "देश आगे बढ़े और अपने व्यापार के माध्यम से भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में जाए, व्यापार महोत्सव ने इस काम को करने किया। मेरी ओर से ढेर सारी बधाई। मैं सभी व्यापारी भाई और बहनों की कहना चाहती हूं कि आपकी ये मेहनत देश का गौरव बढ़ाने में काम आएगी।"

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'स्वदेशी' आज आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास बन चुका है। हमारे व्यापारी, उद्यमी और एमएसएमई केवल कारोबार नहीं बढ़ा रहे, वे परिवारों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और भारत की आर्थिक शक्ति को मजबूत कर रहे हैं।"

उन्होंने लिखा, "दिल्ली सरकार भी उनके इस परिश्रम के साथ मजबूती से खड़ी है। सिंगल विंडो सिस्टम, सेल्फ-सर्टिफिकेशन और डीम्ड अप्रूवल जैसे सुधारों के जरिए पुरानी जटिल मंजूरी व्यवस्था को सरल बनाया जा रहा है, ताकि व्यापारी का समय दफ्तरों के चक्कर में नहीं, अपने कारोबार और सपनों को आगे बढ़ाने में लगे।

इस कार्यक्रम में सांसद प्रवीण खंडेलवाल, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और अन्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'भारतीय सामान ही खरीदें और भारतीय सामान ही बेचें' के आधार पर भारतीय व्यापार महोत्सव की रचना की गई है।

यह कार्यक्रम अपनी तरह का और अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो है। यहां 700 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जो सिर्फ भारतीय सामान को ही बेचते हैं। इस दृष्टि से यह सिर्फ प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें