मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

देशभर में एसआईआर के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देशभर में एसआईआर के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।

आयोग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि 4 नवंबर से शुरू हुआ एन्यूमरेशन चरण 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न राज्यों में मतदाता-विशिष्ट एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण और डिजिटाइजेशन का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लक्षद्वीप (जहां कुल 57,813 मतदाता दर्ज हैं) ने 100 प्रतिशत फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन पहले ही पूरा कर लिया है। इसी तरह गोवा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ने भी लगभग पूरा लक्ष्य हासिल कर लिया है।

पुडुचेरी (जहां 10.21 लाख मतदाता हैं) ने 99.98 प्रतिशत फॉर्म वितरित कर दिए हैं और 99.90 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज भी हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश (जहां मतदाताओं की संख्या 5.74 करोड़ से अधिक है) ने लगभग 100 प्रतिशत फॉर्म वितरण और 99.97 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है।

गुजरात में 99.99 प्रतिशत वितरण जबकि 99.68 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हुआ है।

देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (जिसमें 15.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं) ने भी 99.95 प्रतिशत फॉर्म वितरित कर दिए हैं। वहीं, डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 96.91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। केरल में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया 97.42 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कुल 5.09 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल रहे। एन्यूमरेशन फॉर्म के 99.95 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए गए। 50,33,01,912 (98.69 प्रतिशत) फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

फॉर्म डिजिटाइजेशन में वे प्रविष्टियां भी शामिल हैं, जिनमें मतदाता अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लिकेट पाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें