मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

पिपरिया के सांडिया घाट पर लगा पूर्णिमा का मेला, 25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिपरिया के सांडिया घाट पर लगा पूर्णिमा का मेला, 25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के 15 दिन पूरे होने के अवसर पर रविवार को सांडिया स्थित नर्मदा तट पर धार्मिक मेले का आयोजन हुआ। पूर्णिमा के इस विशेष संयोग पर मां नर्मदा के प्रति अगाध श्रद्धा प्रकट करते हुए लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।

सुबह के सुहावने मौसम, आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पिपरिया शहर से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सांडिया घाट पर तड़के से ही भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। 15 दिनों की साधना और नियमों के समापन पर पूर्णिमा स्नान करने के लिए श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ सीताराम घाट पहुंचे। वहां भक्तों ने विधि-विधान से नर्मदा स्नान किया, दीपदान व अन्न-धन का दान-पुण्य कर अपने परिवार तथा देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और दीर्घायु की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन की टीमों ने मोर्चा संभाल रखा था। बाजार घाट, सीताराम घाट और प्रसिद्ध शिवानी पुलघाट पर विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

सांडिया पुलिस चौकी प्रभारी किशन उईके ने बताया कि पूर्णिमा के पावन पर्व पर शांतिपूर्ण ढंग से करीब 25 हजार लोगों ने नर्मदा स्नान का लाभ लिया। घाटों की तरफ आने वाले मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद किया गया।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषोत्तम मास का यह एक महीना विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक साधना का काल होता है, जिसमें पूर्णिमा और आगामी अमावस्या पर नर्मदा नदी में स्नान करने का अत्यधिक महत्व माना गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें