मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

चीन में स्मार्ट कोयला खनन क्षमता का अनुपात पहली बार 50 फीसदी से अधिक पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बीजिंग। चीनी कोयला उद्योग संघ ने हाल ही में इस वर्ष की पहली छमाही में कोयला उत्पादन की स्थिति सार्वजनिक की। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बिजली और कोयले की आपूर्ति स्थिर और व्यवस्थित रही।

इस संघ द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से जून तक, देश में निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के कच्चे कोयले का उत्पादन 2.4 अरब टन था, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 5.4 प्रतिशत अधिक रहा।

जून में, निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों के कच्चे कोयले का उत्पादन 42 करोड़ टन तक पहुंच गया, जिसमें साल 2024 के जून की तुलना में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और औसत दैनिक उत्पादन 140.4 लाख टन रहा।

देश में कच्चे कोयले का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। आयातित कोयले के क्षेत्र में, चीन ने इस वर्ष की पहली छमाही में कुल 22.2 करोड़ टन कोयले का आयात किया, जो पिछले वर्ष की जनवरी से जून तक की तुलना में 11.1 प्रतिशत कम रहा।

चीनी कोयला उद्योग संघ के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे चीन में 907 स्मार्ट कोयला खदानें और 1,806 स्मार्ट वर्किंग फेस बनाए गए हैं। पहली बार, स्मार्ट माइनिंग उत्पादन क्षमता 50 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर मौजूद है, जिससे 16,000 से ज्यादा उच्च-जोखिम वाली नौकरियां खत्म हो रही हैं। यह कोयला खदानों के सुरक्षित और कुशल विकास में एक नए चरण का प्रतीक है।

इसके साथ ही, देश में अब तक 12 कोयला रेलवे परिवहन ट्रंक लाइनें और मुख्य रूप से कोयला आधारित बिजली एवं नवीन ऊर्जा उत्पादित बिजली के परिवहन वाली 33 अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनें बनाई गई हैं। पूरे देश में त्रि-आयामी कोयला परिवहन पैटर्न मूलतः तैयार हो चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें