मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

कोटा, पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल का प्रमुख गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित होकर यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है। अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं और दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना से सुसज्जित इस स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से आयोजित समारोह में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, यात्री एवं रेलवे अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:45 बजे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है और सभी निर्धारित कार्य पूरे हो चुके हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने कहा कि पुनर्विकसित स्टेशन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएगा तथा क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

पुनर्विकास के तहत लगभग 555 वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेशन भवन का विस्तार एवं नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नए प्रतीक्षालय, चार आधुनिक शौचालय ब्लॉक, लगभग 10 हजार वर्गमीटर का सर्कुलेटिंग एरिया तथा सुगम यातायात व्यवस्था विकसित की गई है। प्लेटफॉर्मों को जोड़ने के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, लगभग 960 वर्गमीटर क्षेत्र में नए प्लेटफॉर्म शेल्टर तथा करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य भी पूरा किया गया है। स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए स्टेशन पर रैंप, टैक्टाइल पाथ, पृथक पार्किंग, दिव्यांग अनुकूल शौचालय एवं पेयजल सुविधा, व्हीलचेयर, हेल्प बूथ तथा सुगम पहुंच मार्ग विकसित किए गए हैं। इसके अलावा आधुनिक साइनेज, ट्रेन सूचना बोर्ड, कोच पोजीशन डिस्प्ले सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म घड़ियां भी स्थापित की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें