मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

यरूशलम। दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया। पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया।

पीएम मोदी ने लिखा, "केरल के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति देखी। इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा। यह भारत और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है!"

एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं।

इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने “आई लव माई इंडिया” गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए।

ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी।

इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारत और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्रीमोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट पर वेलकम किया। हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट से तैयारियों के खूबसूरत पल भी दिखाए, जिसमें दोनों देशों के झंडे, रेड कार्पेट बिछता देखा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें